लाइव सिटीज, पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से काम को लेकर जब भी उनसे सवाल किया जाता है वो बखूबी उनका जवाब देते हैं. लेकिन एक मुद्दा ऐसा है जिसको लेकर वो हर बार सवाल को टाल जाते हैं. वो मुद्दा है उनकी शादी का. हाल ही में निशांत कुमार से मीडिया के लोगों ने कहा कि ‘आप मार्च में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं’? इस बात पर वो थोड़ा हंसे फिर थोड़ा लजाते हुए जल्दी से चले गए.
वहीं निशांत कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शादी को लेकर पहले भी कई बार किए गए. लेकिन जब से वो राजनीति में सक्रिय हुए हैं तब से निशांत कुमार की शादी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
हाल ही में नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बीघा में भी यह चर्चा देखने को मिली थी. गांव की महिलाओं ने निशांत कुमार से मुलाकात के दौरान उनसे जल्द शादी करने की इच्छा जताई. महिलाओं ने कहा कि परिवार बढ़ाइए अपना. वहीं, एक युवक ने भी हंसते हुए उनसे कहा कि अब शादी कर लीजिए. इस दौरान निशांत कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया. वह सिर्फ मुस्कुराते रहे.
