HomeBiharबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी...

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. कुछ जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है. अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

मौसम में बदलाव के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मंगलवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है. मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments