HomeBiharबैठक से पहले बड़ा बयान; विधायकों ने निशांत कुमार को बताया भविष्य...

बैठक से पहले बड़ा बयान; विधायकों ने निशांत कुमार को बताया भविष्य का CM, पार्टी का नाम ‘नीतीश’ करने की मांग

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू की बड़ी बैठक पर सभी पार्टियों की नजर है. एनडीए के अन्य घटक दल भी इस बैठक को लेकर कयास लगा रहे हैं. इस बीच पार्टी के विधायक और विधान पार्षदों का जेडीयू मुख्यालय आना शुरू हो गया है. 10 बजे से बैठक प्रस्तावित है. खुद नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ-साथ मंत्री मदन सहनी और मंत्री लेसी सिंह भी जेडीयू की बड़ी बैठक में हिस्सा लेने पहुंची हुई हैं.

वहीं, बैठक से ठीक पहले जदयू विधायकों और नेताओं के बयानों ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. पार्टी के विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ही हमारे नेता हैं और हम सभी चाहेंगे कि वह भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बनें. विधायकों ने सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि “जदयू का नाम नीतीश कुमार के नाम पर होना चाहिए और हम लोग दिल से यही चाहते हैं.” इससे पहले भी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर ‘जदयू-नीतीश’ करने का प्रस्ताव रखा था.

आपको बता दें कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार खुद भी जदयू कार्यालय पहुंच चुके हैं, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है. वहीं बैठक के एजेंडे को लेकर पूर्व मंत्री श्याम रजक ने साफ किया है कि आज मुख्य रूप से प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन होना है और इसी दौरान आगे की रणनीतियों और एजेंडे पर अंतिम मुहर लगेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments