HomeBiharपटना में NIA का बड़ा एक्शन, दो फ्लैटों पर एक साथ छापेमारी;...

पटना में NIA का बड़ा एक्शन, दो फ्लैटों पर एक साथ छापेमारी; RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले से जुड़ रहे तार

लाइव सिटीज, पटना: पटना में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई चित्रगुप्त नगर इलाके स्थित साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट में की गई, जहां NIA की टीम ने दो अलग-अलग फ्लैटों की तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1206 और 609 में एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस के साथ STF की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों फ्लैटों में जांच और तलाशी की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची में RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के सिलसिले में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े संभावित लोगों, संपर्कों और अन्य कड़ियों को खंगाल रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ या किन लोगों से पूछताछ की गई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

NIA की इस कार्रवाई को रांची RSS कार्यालय पर हुए हमले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। एजेंसी मामले से जुड़े हर संभावित पहलू की पड़ताल कर रही है और इसी क्रम में पटना में भी संदिग्ध ठिकानों पर जांच आगे बढ़ाई गई है।

फिलहाल दोनों फ्लैटों पर NIA की कार्रवाई और जांच से जुड़ी आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन ठिकानों से मामले के संबंध में क्या अहम सुराग मिले

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments