HomeBiharअवैध पशु परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पशुओं से लदा ट्रक...

अवैध पशु परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पशुओं से लदा ट्रक जब्त

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खैरा-बुधर मुख्य सड़क पर भ्रमण के दौरान एसडीएम दिलीप कुमार ने पशुओं से लदे एक ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पशुओं के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई।

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में लदे पशुओं को भी सुरक्षित रूप से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए बिक्रमगंज थाना को सौंप दिया गया। मामले में अब संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध तरीके से पशुओं के परिवहन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पशुओं के परिवहन को लेकर निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन समेत अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सड़क पर वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित करना और जनहित की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments