HomeBiharIRCTC होटल टेंडर मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत आरोपी कोर्ट में...

IRCTC होटल टेंडर मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत आरोपी कोर्ट में पेश, 30 अक्टूबर तक टली कार्रवाई

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश हुए. मामले के अन्य आरोपी भी अदालत में मौजूद रहे. कोर्ट में आरोप तय करने यानी चार्ज फ्रेमिंग की औपचारिक प्रक्रिया होनी थी, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. अब मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी.

लालू प्रसाद यादव के वकील गौरव जैन ने बताया कि कोर्ट में चार्ज फ्रेमिंग होनी थी, लेकिन यह नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने ऑर्डर ऑन चार्ज सुनाया है. इसमें संबंधित जज के हाईकोर्ट में ट्रांसफर होने का उल्लेख है. इसी वजह से कुछ प्रक्रिया में दिक्कत आई.

वकील के मुताबिक, अब ऐसी कोई समस्या नहीं है और अगली तारीख पर चार्जेज की फॉर्मल फ्रेमिंग हो सकती है. उन्होंने कहा कि चार्ज तय करने की पूरी शक्ति कोर्ट के पास है. सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की बीमारी के आधार पर उन्हें अगली पेशी से छूट देने का मुद्दा भी कोर्ट के सामने उठाया गया.

इस पर अदालत ने कहा कि इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से पुष्टि की जाएगी. लालू यादव के वकील के मुताबिक, अगर 30 अक्टूबर को परिस्थितियां सामान्य रहीं तो लालू यादव को अदालत में पेश होना होगा. अगर उनकी बीमारी के आधार पर छूट की जरूरत हुई तो आगे की तारीख तय की जा सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments