HomeBiharबिहार सरकार का बड़ा एक्शन, सम्राट चौधरी ने बेऊर जेल के अधीक्षक...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, सम्राट चौधरी ने बेऊर जेल के अधीक्षक को किया गया निलंबित

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्थित केंद्रीय आदर्श कारा, बेऊर को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जेल में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्रीय आदर्श कारा के अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्रवाई की गई है. इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

दरअसल, बेऊर जेल में लंबे समय से भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों की शिकायतें मिल रही थीं. बताया जा रहा है कि इन शिकायतों के आधार पर की गई जांच में कई गंभीर बिंदु सामने आए. आरोप है कि जेल प्रशासन के कुछ अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से एक संगठित भ्रष्टाचार तंत्र संचालित किया जा रहा था. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई.

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को कारा प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने केंद्रीय आदर्श कारा, बेऊर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई थी. छापेमारी के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आने की चर्चा है, जिनके आधार पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home