लाइव सिटीज, पटना: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले पीएमसीएच के प्रिसिंपल पर गाज गिरी है. डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को प्राचार्य पद से हटा दिया गया है. वे बिना छुट्टी लिए ड्यूटी से गैरहाजिर थे.नरेंद्र प्रताप सिंह सिंह की जगह डॉ. गीता सिन्हा को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नया प्रिंसिपल बनाया गया है.
बता दें कि 23 जून को निशांत कुमार पीएमसीएच गए थे. जहां निरीक्षण के दौरान प्राचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह गायब पाए गए. स्वास्थ्य मंत्री ने जब उनको फोन किया तो उन्होंने कोई जवाब भी नहीं दिया. उनके बारे में बताया कि गया प्रिंसिपल ने तो छुट्टी ली है और न ही अपनी जगह किसी को प्रभार दिया है.
हालांकि नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि वे एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिस वजह से अस्पताल नहीं आ पाए. नरेंद्र ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को गलत बताया है.
