HomeBiharनेपाल में बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, अगले 5-6 घंटे अहम;...

नेपाल में बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, अगले 5-6 घंटे अहम; मंत्री ने लोगों से कहा- न घबराएं

लाइव सिटीज, पटना: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के उप- मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं। अगले 5 से 6 घंटे यानी पूरी रात अलर्ट रहने की जरूरत है। समस्या पहले से बड़ी है, लेकिन फिलहाल नियंत्रण में है। गंडक नदी पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बताया कि नेपाल के तिब्बत साइड वाले भाग में ग्लेशियर फटने के कारण पानी तेजी से बढ़ रहा है। यह पानी त्रिशूली नदी के रास्ते देवघाट और उसके बाद गंडक नदी में पहुंचेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल गंडक नदी का जलस्तर कम है

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि मौजूदा समस्या पहले से बड़ी है, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गंडक नदी पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है। वाल्मीकिनगर बराज तक पानी पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत टीमों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments