लाइव सिटीज, पटना: रक्षाबंधन से पहले बिहार की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अगले तीन वर्षों में बिहार की 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार की योजना महिलाओं को अलग-अलग रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की है। प्रस्तावित लक्ष्य के तहत करीब 60 लाख महिलाओं को पशुपालन, 25 लाख को विनिर्माण और 15 लाख महिलाओं को सेवा क्षेत्र से जोड़ने की बात कही गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बीच 600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने की भी जानकारी दी गई है। सरकार अगले पांच वर्षों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के योजनागत संसाधनों का अभिसरण कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, महिलाओं को रोजगार और आय के साधनों से जोड़ना बिहार की आर्थिक प्रगति के लिए अहम है। अभियान के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
