HomeBiharअनंत सिंह-नीरज विवाद पर डिप्टी CM का बड़ा बयान, बोले- ललन सिंह...

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर डिप्टी CM का बड़ा बयान, बोले- ललन सिंह की पहल से निकला रास्ता, पार्टी ने लिया संज्ञान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अंदर चल रहा अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद अब पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में है। इस पूरे मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी मामले को गंभीरता से देख रही है और समय रहते इसका समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह के विरोध ने पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है। अनंत सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह नीरज कुमार के लिए वोट नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन का भी ऐलान किया है।

विजय चौधरी ने क्या कहा?

विजय चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद पार्टी के संज्ञान में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले का समय रहते समाधान निकाल लिया जाएगा। उनका कहना था कि पार्टी इस स्थिति पर गंभीरता से विचार कर रही है

वहीं, इस विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत की थी। ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह की कुछ शिकायतें हैं और पार्टी स्तर पर पहले कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी पैदा हुई। उन्होंने यह भी कहा था कि “ताली एक हाथ से नहीं बजती” और पूरे मामले में दोनों पक्षों को समझने की जरूरत है।

ललन सिंह की पहल के बाद क्या बदला?

ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत के बाद बताया था कि उन्होंने अनंत से सार्वजनिक तौर पर इस विवाद को लेकर आगे कोई बयान नहीं देने का अनुरोध किया है। अनंत सिंह ने इस पर सहमति जताई है, लेकिन नीरज कुमार के लिए प्रचार करने या वोट मांगने को लेकर उनका रुख फिलहाल नहीं बदला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home