HomeBiharCM सम्राट को अंजाम का अंदाजा भी नहीं…’, रोहिणी आचार्य का हमला,...

CM सम्राट को अंजाम का अंदाजा भी नहीं…’, रोहिणी आचार्य का हमला, परिवार की सुरक्षा में कटौती पर सुनाई खरी-खोटी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती किए जाने के फैसले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला लालू परिवार को नुकसान पहुंचाने की मंशा से लिया गया है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद केवल दिखावे के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात रखने का कोई औचित्य नहीं था। इसी वजह से राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से शेष सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजने का फैसला लिया।

उन्होंने लिखा, “सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार द्वारा लालू जी और राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से लिया गया कदम है।

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, “सम्राट सरकार को यह जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू जी, राबड़ी देवी जी और उनके परिवार की सुरक्षा है। अगर परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आई तो उसका अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद बिगड़ैल सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments