लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की ओर से पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. कैंडिडेट बनने के बाद उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने आभार जताया.
एमएलसी कैंडिडेट पवन सिंह ने कहा, संजय सरावगी जी को मेरा दिल से प्रणाम है और दिल से धन्यवाद है. उन्होंने यह भी कहा, पार्टी मेरी मां है. एक बीजेपी परिवार का मैं सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा. मेरा काम सच्चे दिल और मन से सिर्फ और सिर्फ सेवा करना है. संजय सरावगी से मुलाकात के बाद पवन सिंह सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पहुंचे.
एमएलसी कैंडिडेट बनने पर पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. सबसे पहले उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा’. इसके अलावा भी उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी को मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद एवं आभार’.
