HomeBiharराबड़ी देवी नाराज, बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी; तेजस्‍वी ने भी लौटाई...

राबड़ी देवी नाराज, बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी; तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा, सरकार के फैसले पर बड़ा विरोध

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनकी सुरक्षा में कटौती का मुद्दा बिहार की राजनीति में नया विवाद बन गया है।

सुरक्षा घटाए जाने के फैसले से नाराज राबड़ी देवी ने अपने आवास से तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। बंगले के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी हटाने का निर्देश दिया गया

वहीं, तेजस्‍वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। उन्‍हें वाई प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा है। वे दिल्‍ली से आज पटना आ रहे हैं। RJD मुख्‍य प्रवक्‍ता शक्‍त‍ि सिंह यादव ने यह जानकारी दी।

राजद की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का कहना है कि लालू बिहार के सबसे बड़े नेता। उनका हाथ थाम कितने सत्ता के शीर्ष तक पहुंच गए।उनमें कुछ आज मठाधीश बन गए हैं। सत्ता पक्ष के अदना नेताओं को भी भारी-भरकम सुरक्षा है और लालू परिवार बंगला और सुरक्षा व्यवस्था के बहाने लगातार अपमानित किया जा रहा है।

ऐसे में लालू-राबड़ी-तेजस्वी ने सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है। अब परिवार के किसी एक व्यक्ति को भी खरोंच तक आई, तो सरकार को जवाब देना पड़ेगा। जनाक्रोश भड़क उठेगा, फिर संभालना मुश्किल हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments