HomeBiharआज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार, मैदान में कुल 26 प्रत्याशी, देखें लिस्ट

आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार, मैदान में कुल 26 प्रत्याशी, देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पिछले एक महीने से जारी प्रचार अभियान आज थम जाएगा. मंगलवार 28 जुलाई की शाम 5 बजे के बाद से प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह रोक लग जाएगी. इससे पहले सोमवार को पटना की सड़कों पर भाजपा और राजद की ओर से जोरदार रोड शो निकाला गया

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से वोटर और प्रत्याशियों के लिए निर्देश जारी किये गए हैं.

वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी. मतगणना समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग की ओर से परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. लोगों की नजर मतदान के बाद वोटों की गिनती पर रहेगी कि तीन बड़ी पार्टियां में किसे कामयाबी मिलती है.

  • नीरज कुमार सिन्हा -BJP
  • प्रशांत किशोर -Jan Suraaj
  • रेखा गुप्ता -RJD
  • तनवीर आलम -RLJP

अन्य पार्टियों के कैंडिडेट

  • मृत्युंजय कुमार -राष्ट्रीय समाजहित दल
  • रामबाबू प्रसाद -राष्ट्रीय गरीब दल
  • सूरज यादव -पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • अशोक कुमार -समता पार्टी
  • मनीषा शर्मा -राष्ट्रीय अपना दल
  • बैजनाथ प्रसाद -भारतीय जवान किसान पार्टी
  • प्रदीप कुमार -भारतीय आवाम पार्टी
  • विनोद राय -बिहार जस्टिस पार्टी
  • जितेंद्र दुबे -अखिल भारतीय जनसंघ
  • प्रेमशंकर प्रसाद -प्रॉटिस्ट ब्लॉक इंडिया
  • मनोरंजन श्रीवास्तव -प्रगतिशील जनता पार्टी
  • निरंजन आचार्य -राइट टू रिकॉल पार्टी
  • उपेंद्र सहनी -राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

निर्दलीय कैंडिडेट्स के लिस्ट

  • ब्रजेश पटेल
  • नीतीश कुमार
  • सुकेश कुमार
  • बगीश नंदन
  • अभय चौधरी
  • सिकंदर कुमार
  • मिथिलेश कुमार
  • अनिल दास
  • लालू प्रसाद यादव
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments