HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार ने मतदाताओं को दिया बड़ा संदेश..जानें...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार ने मतदाताओं को दिया बड़ा संदेश..जानें क्या कहा?

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मतदाताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने बांकीपुर की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि ‘पिछले दो दशकों से आपके भरोसे और सहयोग से हमारी सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ जमीन पर सुशासन और विकास का काम किया है.

नीतीश कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप का बटन दबाकर नीरज सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएं.

चुनाव आयोग ने 2 जुलाई को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी. 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित होंगे. इस से नितिन नवीन विधायक थे. लोकसभा चुनाव में विजयी होने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खाली हो गयी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments