लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की खाली हुई दूसरी सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. विधानसभा चुनाव में मंगल पांडे के सिवान सीट से विधायक चुने जाने के बाद सीट खाली हुई है. चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 अप्रैल को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी.
30 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे और 2 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. नामांकन वापसी लेने की अंतिम तिथि 4 मई है. 12 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी और 5:00 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. उपचुनाव विधानसभा के माध्यम से ही होगा
चुनाव आयोग ने विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव की पहले ही घोषणा कर दी है. भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय की सीट राधाचरण शाह के विधायक बनने के कारण खाली हुई थी. इस सीट पर भी 12 मई को वोटिंग होगी.
