लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार 24 घंटे में खत्म हो जाएगा. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में रोड शो कर रहे हैं. तेजस्वी यादव और रेखा गुप्ता अपनी गाड़ी से लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. यह रोड शो मीठापुर हेडक्वार्टर से शुरू हुआ और सिपारा, मीठापुर और चिरैया टांड पुल से होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर खत्म होगा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि नितिन नवीन एक डंपिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष है और बीजेपी ने इमेज कैंडिडेट को उतारा है. उसको भी कोई नहीं जानता, वह भी डंपिंग है. बांकीपुर की जनता बदलाव चाहती है और इस बार बदलाव तय है. तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी खुद आपराधिक छवि के मुख्यमंत्री हैं. ना काम पर, ना छवि पर, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं. सम्राट चौधरी ने कोई काम नहीं किया, केवल गोली चलवाने का काम किया है.
तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की सरकार ने साफ कर दिया था कि किसी भी छात्रों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, प्राथमिकी वापस होगी. जो भी छात्र गिरफ्तार हुआ है, उसे रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नरेंद्र मोदी अपने जुबान के पक्के नहीं है, नरेंद्र मोदी पर कोई व्यक्ति विश्वास नहीं करने वाला है. जिस प्रकार नरेंद्र मोदी ने किसान को ठगा, इस प्रकार छात्रों को ठगने का काम कर रहे हैं.
