HomeBiharतेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस...

तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का काफिला अचानक ट्रक से टकरा गया. गुरुवार की देर रात यह हादसा हुआ. ब्रेक लगाते ही आपस में 4 गाड़ियां टकरा गईं. लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ. विधायक अनंत सिंह भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा के बादपुर गांव में एक शादी समारोह से शामिल होने पहुंचे थे. हमेशा की तरह अनंत सिंह अपने काफी बड़े काफिले के साथ समारोह में गए थे. इसके बाद देर रात वह पटना वापस लौट रहे थे. काफिले में सबसे आगे विधायक अनंत सिंह की ही गाड़ी थी.

काफिले की गाड़ियां तेज रफ्तार में आगे बढ़ रहीं थीं. अनंत सिंह की गाड़ी पहले निकल चुकी थी. लेकिन उनके बाद वाली गाड़ी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. फिर क्या था, पीछे की बाकी के गाड़ियों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह घटना अथमलगोला थाना के सबनिमा पेट्रोल पंप के पास की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments