HomeBiharआज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों...

आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में पूरी तरह पहुंचा मॉनसून

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. कुछ जिलों को मॉनसून ने पूरी तरह से कवर कर लिया है जबकि कुछ जिलों में प्री-मॉनसून की गतिविधियां देखी जा रही हैं. इस बीच आज मौसम विभाग की ओर से पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, बादल चमकने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है. जबकि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल है

अभी आधे बिहार में मॉनसून पूरी तरह पहुंच गया है. लेकिन मॉनसून की रफ्तार को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से यह संभावना जताई गई है कि अगले दो से तीन दिनों में पूरे बिहार में मॉनसून वाली बारिश होगी. इसके साथ ही जिन 17 जिलों में मॉनसून पहुंच चुका है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर शामिल है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments