HomeBiharमुजफ्फरपुर में कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 5...

मुजफ्फरपुर में कुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई।इसमें स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के मड़ापुरा फोरलेन पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन सामने से एक ट्रक आता देख गाड़ी को संभाल नहीं पाया। संतुलन बिगड़ने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर कई बार पलटी खा गई।

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार नौ में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था। सभी यात्री नेपाल के जनकपुर के पास के रहने वाले थे और महाकुंभ से वापस लौट रहे थे। घायल चार लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home