HomeBiharबजट का विरोध कर रहे विपक्ष पर भड़के ललन सिंह, बोले- काम...

बजट का विरोध कर रहे विपक्ष पर भड़के ललन सिंह, बोले- काम ही यही है, मत लड़िए बिहार में चुनाव

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय बजट 2025 में बिहार के लिए कई क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं हुईं। जो सीधे राज्य के किसानों, नौजवानों से जुड़ी है। वहीं विपक्ष बजट को जुमलेबाजी बता रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि अपोजिशन का काम ही यही है, मत जाइए बिहार में चुनाव लड़नें, क्यों जाइएगा। बिहार का तो सब हो गया।

ललन सिंह ने कहा कि बिहार भी इस देश का हिस्सा है। अगर बिहार के लिए बड़ी घोषणाएं हुई, तो चिल्लपौं करने की क्या जरूरत है। बिहार में आईआईटी विस्तार की घोषणा हुई, हवाई अड्डे के निर्माण की बात हुई है। फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग की बात हुई है। जिससे सीधा किसानों को लाभ होगा, बिहार में किसान रहते हैं, नौजवानों को लाभ होगा। इससे अगर विपक्ष को भारी आपत्ति है, तो ये कहें क्यों किसानों को लाभ दिया जा रहा है, क्यों नौजवानों को लाभ दिया जा रहा है। बिहार में चुनाव लड़ने मत आइए।

आपको बता दें आम बजट में कोसी-मिथलांचल समेत पूरे बिहार के लिए सात बड़ी घोषणाएं हुईं हैं। जिसमें मखाना बोर्ड का गठन, आईआईटी पटना का विस्तार, नेशनल फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट खोलने का ऐलान, वेस्टर्न कोसी कैनाल के लिए अलग से बजट की घोषणा, बिहटा एयरपोर्ट का विस्तार, पटना एयरपोर्ट का विस्तार और बिहार में तीन नए ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home