HomeBihar'बिहार में हायर एजुकेशन के लिए मिलते रहेंगे ₹4 लाख...' स्टूडेंट क्रेडिट...

‘बिहार में हायर एजुकेशन के लिए मिलते रहेंगे ₹4 लाख…’ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर बोले CM सम्राट चौधरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ को लेकर उठ रहे सवालों और आशंकाओं के बीच राज्य सरकार ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के मन में चल रहे सभी प्रकार के संशय को दूर किया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली 4 लाख रुपये तक की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत (पहले की तरह) जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए. उच्च शिक्षा हेतु ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगी.’

राज्य के युवाओं और छात्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने आगे लिखा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधनों को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home