HomeBiharबिहार में एक करोड़ नौकरी-रोजगार मिलेगा..स्वतंत्रता दिवस पर सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में एक करोड़ नौकरी-रोजगार मिलेगा..स्वतंत्रता दिवस पर सम्राट चौधरी का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: आज पूरा भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक और बिहार के गांवों से लेकर राजधानी पटना की सड़कों तक, हर ओर तिरंगा शान से लहरा रहा है. सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों तक, आज पूरा देश आजादी के नायकों को नमन कर रहा है. बिहार में इस महापर्व की गूंज सबसे खास है, जहां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर नए विकसित बिहार का संकल्प साझा किए.

सम्राट चौधरी ने कहा हमारी सरकार देश में सबसे अधिक बिजली सब्सिडी देती है. सेटेलाइट टाउनशिप, हाईस्पीड ट्रेन, मेट्रो निर्माण की भी चर्चा की. सम्राट चौधरी ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हाई कमिटी बनाएंगे. पहले एक करोड़ नौकरी रोजगार देने का काम करेंगे.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कई कदम उठाए हैं. प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को सहयोग शिविर से लोगों की शिकायतों को दूर करने का नया प्रयोग शुरू किया है. सहयोग शिविर में 646000 से अधिक आवेदन आए इसमें से 95% आवेदन सफल निष्पादन सरकार ने किया है.

उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए घोषणा की कि रक्षाबंधन से राज्य के स्कूल-कॉलेजों में स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ तैनात रहेंगी। शिक्षा, उद्योग और खेल को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़ का निजी निवेश (Private Investment) लाने का बड़ा ऐलान किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments