HomeBiharCM सम्राट ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, 13 विभागों की झांकियों...

CM सम्राट ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, 13 विभागों की झांकियों ने दिखाया नए बिहार का संकल्प

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 9 बजे गांधी मैदान में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मुख्यमंत्री के रूप में गांधी मैदान में यह उनका पहला ध्वजारोहण रहा. पिछली बार वह यहां उपमुख्यमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए थे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली अवसर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का है, जिनके संघर्ष से देश को स्वतंत्रता मिली.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये. गांधी मैदान क्षेत्र में करीब 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की गयी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा. सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी पूरे इलाके की निगरानी की गयी. प्रतिनियुक्त अधिकारी और जवान सुबह छह बजे से ही अपने निर्धारित स्थानों पर तैनात हो गये थे. समारोह में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गये थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home