HomeBiharTRE-4 पर सम्राट सरकार के फैसले का रोहिणी आचार्य ने किया स्वागत,...

TRE-4 पर सम्राट सरकार के फैसले का रोहिणी आचार्य ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों और अभ्यर्थियों की एकजुटता व संघर्ष की हुई जीत

लाइव सिटीज, पटना: पटना के गर्दनीबाग में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सफलता मिली है। बिहार सरकार की ओर से अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों को मान लिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसे अपने संघर्ष की बड़ी जीत बताया है।शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन की समाप्ति के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी की नेता रोहिणी आचार्य ने अभ्यर्थियों की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आंदोलनरत छात्रों और अभ्यर्थियों को बधाई दी।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “आंदोलनरत छात्रों-अभ्यर्थियों के संघर्ष और एकजुटता की जीत हुई है। छात्रों और अभ्यर्थियों का संघर्ष हमेशा नीतिगत सुधारों, परिवर्तन और पारदर्शिता की नींव रखता है।”

उन्होंने आगे कहा कि जब युवा अपनी जायज मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाते हैं, तो सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना पड़ता है। रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब युवा अपनी जायज मांगों के लिए एक स्वर में आवाज उठाते हैं, तो “गूंगी-बहरी हो चुकी सरकार को भी झुकना ही पड़ता है।”

दरअसल, शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में लगातार आंदोलन कर रहे थे। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के बीच अभ्यर्थियों और सरकार के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार करने का फैसला लिया। सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments