HomeBiharबिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कड़केगी बिजली.. पटना में...

बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कड़केगी बिजली.. पटना में कैसा रहेगा मौसम?

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. साथ ही 25 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विभाग के अनुसार, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना का मौसम सुहावना बना रहेगा. दिन भर बादल छाए रहेंगे. हल्की-हल्की बरसात के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments