HomeBiharबिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड,...

बिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस हेडक्वार्टर से मिला आदेश

लाइव सिटीज, सीवान: जुलाई को बिहार बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया गया. सीवान जिले की बात करें तो, यहां जवान ने एके-47 से फायरिंग की थी.

अब इस मामले में कार्रवाई की गई है. एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद किया गया है. प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया, इसमें एक जवान को एके-47 से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करते देखा गया, इसके बाद ही उन्हें सस्पेंड किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments