HomeBiharनीरज सिन्हा के लिए नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा, बोले- यहीं बचपन...

नीरज सिन्हा के लिए नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा, बोले- यहीं बचपन बीता, यहीं का हूं और यहीं रहूंगा

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव को जीतने के लिए बीजेपी की मशीनरी पूरी ताकत से लगी हुई है. इस एक सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इसमें कई राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी, पवन सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल थे. जब से चुनाव का ऐलान हुआ है तब से नितिन नवीन तीन बार यहां आ चुके हैं.

उन्होंने अपने पुराने विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगे. बीजेपी चीफ ने आज बांकीपुर के वार्ड नंबर- 36 में जनसंपर्क करते हुए एक विशाल पैदल यात्रा निकाली और यहां के लोगों से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की.

आपको बता दें कि इस विधानसभा सीट से नितिन नवीन को भावनात्मक जुड़ाव रहा है. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बचपन इसी इलाके में बीता, यहीं उन्होंने क्रिकेट खेला और दोस्त बनाये. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह यहीं के हैं और हमेशा यहीं के रहेंगे. यहां के लोगों से कभी दूर नहीं होंगे. इस सीट से उनको हमेशा लोगों का समर्थन मिलता रहा है. नितिन नवीन बांकीपुर सीट से पांच बार एमएलए रह चुके हैं. राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है और अब चुनाव होने वाला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments