HomeBiharबिहार के इन 4 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने...

बिहार के इन 4 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने रविवार को भी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना समेत 34 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. हालांकि, कुछ जिलों में बारिश के बीच धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

इस मानसून सीजन में 1 जून से 11 जुलाई तक बिहार में 155.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 288.5 मिलीमीटर होनी चाहिए थी. यानी प्रदेश में अभी भी 46 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है.

मानसून के एक्टिव होने के बाद कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. इससे आने वाले दिनों में बारिश की कमी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments