HomeBiharPMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, घूम-घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, जानें...

PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, घूम-घूमकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे. उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन टॉवर-3 के प्रथम तल पर बने नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन किया. इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. अस्पताल में स्थापित नई मशीनों को भी देखा और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान निशांत कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने को कहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments