HomeBiharमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

लाइव सिटीज, बक्सर: बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हुई चूक और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।

विभागीय अधिसूचना के अनुसार, 23 मई को मुख्यमंत्री का बक्सर के किला मैदान में आगमन प्रस्तावित था। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए अपर समाहर्ता, बक्सर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी ने 1 जून को सरकार को प्रतिवेदन भेजा, जिसमें कुमार ऋत्विक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए।

जांच में पाया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया, वरीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती। इन्हीं आधारों पर उनके कृत्य को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 के प्रतिकूल माना गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home