लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. शिवचंद्र राम ने न सिर्फ एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा है, बल्कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.
आरजेडी छोड़ने के सवाल पर पूर्व मंत्री और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ नाइंसाफी की है. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी आंखें भर आईं और वह भावुक होकर रोने लगे.
शिवचंद्र राम ने साफ कहा कि फिलहाल वह पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे और बाकी बातें बाद में बताएंगे. आरजेडी छोड़ने के सवाल पर पूर्व मंत्री और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ नाइंसाफी की है. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी आंखें भर आईं और वह भावुक होकर रोने लगे. शिवचंद्र राम ने साफ कहा कि फिलहाल वह पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे और बाकी बातें बाद में बताएंगे.
