HomeBihar10 से 14 जून तक लगातार बिहार में तेज आंधी-बारिश का...

10 से 14 जून तक लगातार बिहार में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बेहद तल्ख हो गया है. राज्य के अधिकतर इलाकों में लोग भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अनेक भागों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

लेकिन, राहत की बात यह है कि बुधवार की शाम से मौसम करवट लेगा और 10 और 11 जून को बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. मौसम विभाग की माने तो, 10 जून को बारिश का दौर शुरू होने के बाद यह 11, 12, 13 और 14 तारीख तक भी जारी रह सकता है. 10, 11 और 12 तारीख को तो राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकतर हिस्सों में बुधवार तक गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव होगा. बुधवार की शाम से और गुरुवार को राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. इससे आने वाले दिनों में लोगों को उमस से बड़ी राहत मिलेगी.

मंगलवार को राजधानी पटना, गयाजी, भभुआ, बक्सर और डेहरी में हवा में नमी की अधिक मात्रा के कारण अत्यधिक उमस भरी गर्मी महसूस होगी. दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने और जरुरत होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments