HomeBiharबिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, आगे की योजना पर बोले संजय...

बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, आगे की योजना पर बोले संजय झा

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. JDU कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह ऐलान किया. निशांत ने कहा कि इस यात्रा में ‘संजय अंकल’ यानी संजय कुमार झा समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल निशांत कुमार जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और आने वाले समय में उनकी यात्रा भी होगी. आगे की रणनीति पार्टी बैठकर तय करेगी

आपको बता दें कि नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया, जिसके बाद नोटिफिकेशन भी जारी हो गया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments