HomeBiharपटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने...

पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने किया शेयर, BJP पर भड़के

लाइव सिटीज, पटना: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के एराइवल एरिया में अचानक टाइल्स गिरने का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने इससे जुड़ा वीडियो एक्स के जरिए शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज भी कसा.

तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पटना हवाई अड्डे की इमारत गिरना शुरू. बिहार चुनाव से पहले आनन-फ़ानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को किया था. अब कुछ महीनों में ही टर्मिनल परिसर में लगी टाइल्स गिरने लगी है. संयोग से ये टाइल्स किसी यात्री अथवा एयरपोर्ट कर्मचारी के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

जानकारी के मुताबिक, घटना एराइवल एरिया के पीलर संख्या पांच के पास हुई. पिलर पर लगी टाइल्स जमीन पर गिरने से पहले पास की स्टील रेलिंग और डस्टबीन से टकराई, जिससे तेज आवाज हुई. इससे यात्री और एयरपोर्ट कर्मी सहम गए. लेकिन इसमें कोई यात्री या कर्मचारी घायल नहीं हुए. केवल सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments