HomeBiharराजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 2 लाख...

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, पटना: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में एक युवक से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित संजीव एक निजी फार्म में लेखापाल का कार्य करता है. संजीव बैंक से पैसा निकाल कर आशियाना जा रहे थे. तभी बाइक सवार 2 अपराधियों संजीव से सचिवालय के गेट से बैग छीन कर भाग गए. बैग में 2 लाख रुपए, लैपटॉप और कुछ जरूरी सामान था.

बताया जा रहा है कि संजीव आर ब्लॉक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से 2 लाख रुपए निकालकर अपने बैग में रख कर आशियाना आईडीबीआई बैंक में जमा कराने जा रहा था. तभी बाइक सवार 2 अपराधियों ने संजीव को ओवरटेक कर रोका और कर एक पता पूछने लगे, संजीव पता बता ही रहे थे कि अपराधियों ने संजीव से बैग झपट लिया.

इसके बाद संजीव कुमार ने सचिवालय थाना पहुंचकर इस मामले की पूरी जानकारी दी. सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया की संजीव कुमार से पैसों से भरा बैग छीनने की शिकायत मिलते ही पुलिस को एक्टिव कर दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home