HomeBiharआनंद मोहन और लवली आनंद से मिले ललन सिंह, बेटी सुरभि आनंद...

आनंद मोहन और लवली आनंद से मिले ललन सिंह, बेटी सुरभि आनंद को दी बधाई

लाइव सिटीज, पटना: जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन से मुलाकात की है. ललन सिंह ने उनके पटना वाले आवास पर पहुंचकर काफी देर तक बातचीत की. इस दौरान राजद विधायक व उनके बेटे चेतन आनंद, उनकी पत्नी लवली आनंद समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.

आनंद मोहन और ललन सिंह की मुलाकात की जानकारी राजद विधायक चेतन आनंद ने दी. यह मुलाकात मंगलवार को हुई. चेतन आनंद ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उनकी छोटी बहन सुरभि आनंद की सगाई के बाद आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने आए थे. इसको लेकर पूरे परिवार ने ललन सिंह का आभार व्यक्त किया है.

गौरतलब है कि बेटी की सगाई के लिए आनंद मोहन पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं. बेटी सुरभि आनंद की सगाई समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे. लेकिन इस कार्यक्रम में किसी वजह से ललन सिंह नहीं पहुंच पाए थे. बताया जाता है कि सगाई कार्यक्रम में नहीं शामिल होने के बाद वो मंगलवार को आनंद मोहन के घर जाकर उनके परिवार से मिले और सुरभि आनंद को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home