HomeBiharराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सुशील मोदी ने बोला हमला,...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सुशील मोदी ने बोला हमला, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ; जानिए क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: राहुल गांधी ऐसी “भारत जोड़ो यात्रा” पर निकले हैं, जिसमें “भारत तेरे टुकड़े होंगे..” का नारा लगाने वाले सक्रिय हैं. भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है, जबकि कांग्रेस ही अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी. यह बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहीं. सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि बिहार में 30 साल से आरजेडी की बैसाखी पर चलने की अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का राजनीतिक असर यही है कि जिस तेलंगाना से वे गुजरे वहां के एक उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई. उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई. राहुल गांधी ने माकपा-शासित केरल से यात्रा शुरू की और मात्र 20 सांसद देने वाले इस प्रदेश में 19 दिन बिताए, जबकि 80 सांसद भेजने वाले यूपी के लिए सिर्फ पांच दिन रखे गए हैं.

भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में राहुल गांधी के नहीं आने पर भी सुशील कुमार मोदी ने पार्टी पर तंज कसा. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर कहा कि यहां पार्टी की तीसरी कतार के नेता यात्रा की रस्मअदायगी करेंगे. 40 सांसद देने वाले बिहार के लिए तो राहुल गांधी के पास समय नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home