HomeBiharजेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- जब तक BJP के...

जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- जब तक BJP के साथ थे गंगाजल के धुले थे

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- जब तक BJP के साथ थे गंगाजल के धुले थे बीजेपी द्वारा बिहार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर जदयू ने पलटवार किया है. जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है. बीजेपी पार्टी जब साथ रहती है तो सब कुछ गंगाजल से नहाया रहता है. उनके जो मित्र रहते हैं वह भी गंगाजल से नहाए हुए होते हैं लेकिन अलग होते ही सारे लोग गलत हो जाते हैं, भ्रष्टाचारी हो जाते हैं. बीजेपी सत्ता से अलग होती है तो उसे लगता है कि राज्य का लॉ एंड ऑर्डर भी खराब हो जाता है. बीजेपी का यह सब राग पुराना है.

अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी द्वारा हो रहे हमले पर कहा कि जो नेता बड़े होते हैं उन्हीं पर हमला होता है. नीतीश कुमार पर हमला करने की वजह से लोगों का ध्यान उन पर जाता है. वहीं बीजेपी द्वारा नियुक्ति पत्र को लेकर लगाए आरोपो पर अशोक चौधरी ने कहा कि विजय सिन्हा से हमें उम्मीद नहीं कि वह सरकार की बड़ाई करें. विजय सिन्हा अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं. नियुक्ति पत्र मामले में बीजेपी मंत्रियों के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने बेवकूफी का काम किया है.

अशोक चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने अपने समय में क्यों नियुक्ति पत्र नहीं दिया, जो आज बयान दे रहें हैं. बिहार में नीतीश कुमार मुखिया हैं और सरकार प्रोसेस से चलती है. अब सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा. बिहार सरकार रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है. विभिन्न विभागों में पदों को भरे जा रहे हैं. कैसे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कार्य हो रहा है.

चिराग पासवान के बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चिराग पासवान बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनके पास अधिक जानकारी रहती है. उन्होंने कहा कि 2025 में हम 250 से अधिक सीटों के साथ वापस आएंगे. कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव पर अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन उम्मीदवार मजबूती से लड़ेगा और जीत भी होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home