HomeBiharगुजरात में ब्रिज गिरने के बाद RJD का PM मोदी पर हमला,...

गुजरात में ब्रिज गिरने के बाद RJD का PM मोदी पर हमला, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज,पटना: गुजरात के मोरबी में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे. रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.

इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी गोदी मीडिया से लेकर केंद्र सरकार भी खामोश है. आरजेडी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, ‘गुजरात में पुल गिरने से 140 निर्दोष लोगों की हत्या हो गयी लेकिन भ्रष्टाचार और मौतों पर गोदी मीडिया में सन्नाटा है क्योंकि वहां 27 सालों से BJP सरकार है। गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण तो देखेगी नहीं? कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो?’

लालू की पार्टी ने कहा कि अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो अब तक मीडिया में तूफ़ान आ चुका होता? गोदी मीडिया उन राज्यों की सरकारों की ज़िम्मेवारी तय कर इस्तीफ़ा माँग रही होती.दो टके के विश्लेषक अपना फूहड़ ज्ञान बाँट रहे होते लेकिन चूँकि गुजरात में 27 सालों से BJP सरकार है इसलिए सब बिकाऊ लोग मौन है. साहब जी, कुछ ड्रोन गुजरात भी भेज देते जहां एक केबल पुल के टूटने से 140 लोगों की हत्या हुई.जो मर्ज़ी मुँह में आता है बोल बक देते है धरातल पर कुछ होता नहीं है और ना ही इनके रहते होना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home