HomeBiharआज सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन, पिता रामविलास को पुष्पांजलि अर्पित कर...

आज सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन, पिता रामविलास को पुष्पांजलि अर्पित कर लिया आशीर्वाद

लाइव सिटीज, पटना: लोक जनश्क्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. चिराग को बर्थडे की बधाई देने के लिए पटना स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. वहीं, चिराग पासवान भी अपने जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में जुटे हैं. 31 अक्टूबर 1982 को जन्मे चिराग आज 40 साल के हो गए हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने पापा रामविलास पासवान को याद कर हुए उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि की और आशीर्वाद प्राप्त किया. सांसद सुप्रिया सुले और विधायक रामसूरत राय समेत कई नेताओं और एलजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है.

दरअसल चिराग पासवान की पार्टी एनडीए में शामिल होने जा रही है. जिसके बाद ऐसी चर्चा भी है कि चिराग को केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वह मंत्री बनते हैं तो यह जन्मदिन चिराग के लिए बेहद खास हो जाएगा. वहीं, चिराग आज मोकामा में उपचुनाव के प्रचार के लिए भी जा सकते हैं. वो गोपालगंज में भी भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे.

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कल ही यानी रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए वे चुनाव प्रचार करेंगे. मोकामा और गोपालगंज में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे. वहीं, एनडीए में शामिल होने के सवाल पर चिराग ने कहा कि फिलहाल मैं उपचुनाव का जिक्र कर रहा हूं, बीजेपी के लिए मैं वोट मांगने जाऊंगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home