HomeBiharबांका में बीच सड़क पति ने दूसरी पत्नी को चाकू से गोदा,...

बांका में बीच सड़क पति ने दूसरी पत्नी को चाकू से गोदा, भीड़ ने आरोपी को दबोचा; हमले में महिला की मौके पर मौत

लाइव सिटीज, बांका: बांका जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी पर बीच सड़क चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला पर लगातार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मृतका की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के धनिया गढ़िया गांव निवासी प्रमोद दास की करीब 30 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति प्रमोद दास की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह बांका में रहकर मोची का काम करता है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद दास ने रिंकू देवी से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क की बात को लेकर पति नाराज रहता था। हालांकि, बांका पुलिस ने अभी तक इसे हत्या का कारण मानकर पुष्टि नहीं की है।

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home