HomeTrendingझारखंड: कुख्‍यात कृष्णा मंडल की हत्या के आरोपित को पीटकर मार डाला,...

झारखंड: कुख्‍यात कृष्णा मंडल की हत्या के आरोपित को पीटकर मार डाला, चानन गांव छावनी में तब्दील

लाइव सिटीज, सहिबगंज: जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के चानन निवासी कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल हत्याकांड के नामजद आरोपित महेंद्र साह को रविवार की सुबह कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस चानन गांव पहुंची और महेंद्र साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद चानन गांव में भारी तनाव है। कृष्णा मंडल के परिवार के सभी पुरुष सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिरवाबाड़ी ओपी, नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां कैंप कर रही है। महेंद्र साह का शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद उसे स्वजनों को सौंपा जाएगा। इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम गांव में ही कृष्णा मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पिता मंगरू मंडल के बयान पर जिरवाबाड़ी ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में राजमहल थाना क्षेत्र के डेरगामा निवासी सुबेश मंडल, बड़ा जिरवाबाड़ी महेंद्र साह व उनके तीन बेटों सुभाष साह, विपिन साह व जग्गा साह, दीपक साह, अतुल मंडल तथा मदनशाही निवासी दिलजुदा अंसारी व पप्पू अंसारी को आरोपित बनाया गया था। कृष्णा मंडल गिरोह के सदस्यों ने रविवार की सुबह महेंद्र साह की बुरी तरह पिटाई कर दी और मरनासन्‍न अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। उसकी रीढ़ की हड्डी कई जगह टूट गयी थी। जब उसे अस्पताल में लाया गया तो वह अंतिम सांस ले रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home