HomeBihar‘नोटों पर हो लालू की तस्वीर, तभी डॉलर से मजबूत होगा रुपया’,...

‘नोटों पर हो लालू की तस्वीर, तभी डॉलर से मजबूत होगा रुपया’, RJD नेता की डिमांड

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भारतीय नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग के बाद अब आरजेडी ने नोटों पर लालू प्रसाद यादव और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर लगाए जाने की मांग की है. राजद का तर्क है कि लालू प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय करेंसी को ऊपर उठाया था. उन्होंने घाटे में चल रही रेलवे को मुनाफे में बदल दिया था. उक्त बातें राजद के प्रदेश महासचिव ने अरुण कुमार ने कही हैं.

इस संबंध में राजद के प्रदेश महासचिव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर भारतीय रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूत बनाना है तो नोटों पर एक और गांधीजी की फोटो, वहीं दूसरी ओर कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद का फोटो छापा जाना चाहिए. इससे भारतीय करेंसी में जो गिरावट आ रही है, वह रुक जाएगी. भारतीय रुपया मजबूत होने लगेगा.

बता दें कि 26 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि मेरी केंद्र सरकार और पीएम मोदी से गुजारिश है कि भारतीय नोटों पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए. उन्होंने कहा था कि हम ये नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन जो नए नोट छापे जाएं, उस पर लक्ष्मी जी और गणेश की तस्वीर हो.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home