HomeBiharनीतीश के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सम्राट चौधरी बोले-...

नीतीश के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, सम्राट चौधरी बोले- पॉकेट की पार्टी बन गई है JDU

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एक ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. वहीं दूसरी तरफ नीतीश की पार्टी जदयू को छोड़ने वाले नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. बीजेपी की तरफ स जदयू को एक के बाद एक झटके दिए जा रहे हैं. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तमाम नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे वैसे नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. जदयू से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं. अति पिछड़ा समाज के नेता भी जदयू में शामिल हो रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित मिलन समारोह में करणी सेना महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष ललिता सिंह चौहान के अलावा अति पिछड़ा समाज से आने वाले जदयू नेता अमित कुमार दांगी और उत्तम कुमार चौहान ने बीजेपी का दामन थामा.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई. सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. इसी पार्टी में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव गठन के काल से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home