HomeBiharATM कैश वैन से टकराई RJD नेता की गाड़ी, मैनेजर समेत 7...

ATM कैश वैन से टकराई RJD नेता की गाड़ी, मैनेजर समेत 7 लोग जख्मी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सिवान में भीषण सड़क हादसा हो गया.एटीएम बैंक कैश वैन व स्कोर्पियो में आमने-सामने की भीषण टक्कर में मैनेजर समेत 3 सुरक्षाकर्मी और स्कोर्पिओं में सवार तीन लोग समेत कुल 7 लोग घायल हो गये. वहीं, घटना के बाद कैश को सुरक्षित रखा गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान से एटीएम कैश वैन बसंतपुर के तरफ एटीएम में कैश डालने के लिए जा रही थी. उसी दौरान मलमलिया के तरफ से स्कॉर्पियो आ रही थी. दोनों गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई. आमने सामने की टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ीयां पलट गई.

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार राजद नेता रणजीत यादव समेत तीन लोग घायल हो गए. वहीं, कैश वैन पर सवार मैनेजर सहित तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिवान सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है. यह घटना जीबी नगर तरवरा के माधोपुर गांव के पास घटीत हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home