HomeBiharमधुबनी में CM नीतीश करेंगे अर्बन हाट का उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी

मधुबनी में CM नीतीश करेंगे अर्बन हाट का उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों का भ्रमण कर रहे हैं और वहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के माध्यम से आज मधुबनी जिले का भ्रमण करेंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे. सीएम के यात्रा को लेकर जिले में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसको लेकर शनिवार को सदर एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की थी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मधुबनी में समाधान यात्रा के तहत जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. सीएमअररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट का उद्घाटन करेंगे. सीएम आज मधुबनी में मिथिला अर्बन हाट का उद्घाटन करेंगे. ये मधुबनी के अररिया संग्राम में बना है. मिथिला अर्बन हाट को दिल्ली हाट के तर्ज पर बनाया गया है. सीएम के उद्घाटन से पहले बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने इसका निरीक्षण किया और बारीकी से जायजा लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला और अनुमंडल प्रशासन की ओर से लगातार निरीक्षण किया गया है. सीएम के आगमन को लेकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया. मींटिग के दौरान डीएसपी का मुख्य रूप से सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के को लेकर कड़ा निर्देश दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home