HomeBiharसीवान में युवक की हत्या, रात में बाइक से घर लौट रहा...

सीवान में युवक की हत्या, रात में बाइक से घर लौट रहा था शख्स

लाइव सिटीज, सिवान बेखौफ बदमाशों ने रविवार की रात सीवान में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. शख्स न्योता से लौट रहा था. घर जाने के दौरान रास्ते में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गोरख सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला गोरख सिंह न्योता में गया था. घर आने में रात हो गई. रास्ते में बाइक रोककर गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि एक्सीडेंट हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीवान सदर अस्पताल लेकर आई. यहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया गया कि गोरख सिंह शादी विवाह में कैमरा चलाता था. वह अपने रिश्तेदार कृष्ण मोहन सिंह के यहां से छठी में शामिल होकर रविवार की रात घर लौट रहा था. इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक गोरख सिंह के पिता चैनपुर बाजार में दूध बेचने का काम करते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home