HomeBiharबिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, 45 लाख...

बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, 45 लाख प्रभावित लोगों को ₹15 हजार मुआवजे की मांग

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्र और राज्‍य सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार बिहार पिछले एक महीने से बुरे दौर से गुजर रहा है. बाढ़ और सूखे से 45 लाख लोग प्रभावित है. प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये दीया-बाती जलाकर बर्बाद कर दिए गए. लेकिन, बिहार के लिए केंद्र और राज्‍य सरकार ने क्या किया? बिहार के लोग यह सवाल पूछ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा क‍ि प्रदेश में राहत शिविरों की संख्या कम थी. फंड नहीं होने की वजह से कम्युनिटी किचन बंद कर दिए गए. 12 साल के बच्चे को पीटा जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि प्रदेश के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक होना चाहिए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी फंड का पैसा जून में निकालकर खर्च कर दिया गया. इस फंड को सामान्य योजनाओं में खर्च किया जा रहा है. गुजरात में नाले में पानी आता है तो आपदा घोषित कर देते हैं, लेकिन बिहार के लिए राष्ट्रीय आपदा की घोषणा क्यों नहीं की गई.

उन्‍होंने कहा- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार के हैं, मैं उनके कहता हूं चलिए बिहार का दौरा कीजिए, देखिए यहां क्या हाल है. क्‍या उनमें हिम्मत है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बिहार लेकर आएंगे. तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिहार को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए, बाढ़ या सूखे से प्रभावित किसानों को 15 हजार की आर्थिक सहायता दी जाए.

तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा- बिहार में पहली बार भजपा का मुख्यमंत्री बना है, सम्राट चौधरी का न कोई विजन है और न ही वे बिहार के हित में कोई कदम उठा रहे हैं. उन्‍होंने एनडीए के विधायकों और सांसदों द्वारा बाढ़ आपदा के लिए अपना वेतन देने के ऐलान पर भी कहा कि जो भी लोग राहत के लिए अपना वेतन दे रहे हैं, उससे 3-4 करोड़ रुपये ही होंगे. सबसे पहले हम लोगों ने इसकी शुरुआत की थी, उन्‍हें दिखावटी काम नहीं करना चाहिए. यह लोग बिहार पर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home